Views: 161
0 0
पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन है प्रतिबद्ध… सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति के लिए बनाई है लोक कल्याणकारी योजना जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश…

पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Read Time:5 Minute, 35 Second

पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन है प्रतिबद्ध… सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति के लिए बनाई है लोक कल्याणकारी योजना

  • जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया…

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जन प्रतिनिधियों , जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त महोदय ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से आज पूरा जिला प्रशासन यहां उपस्थित है। जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्राप्त करने हेतु स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने आमजनों से कहा कि विभागों के द्वारा लगाये गए स्टॉल में जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें।

आज के कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने कई समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिकतर समस्याओं के संबंध में दो एवं तीन दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई न बरती जाए।

पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

इसके अलावे उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक श्र कुमार गौरव ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने की अपील किया।

मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आमजनों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया। विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत परिसम्पतियों का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा एनएफएसएम योजना अंतर्गत स्प्रे मशीन , सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत साड़ी एवं धोती, मनरेगा से जॉब कार्ड , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र,  स्कूली छात्र छात्राओं को पोशाक,स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वृद्ध देखभाल एल्डरली केयर अंतर्गत वाकर स्टिक वितरित किया गया। जरूरतमंद के बीच गर्म कपड़े और कंबल का भी वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, जनप्रतिनिधि एंव अन्य उपस्थित थे।

Loading

पंचायत सचिवालय, नेतरहाट में जनता मिलन सह संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports