उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र

उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र
Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बरहरवा संवाददाता। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक की बिक्री और कथित कालाबाजारी के संबंध में नवझारखंड जनएकता संगठन के शिष्टमंडल ने बुधवार को जिले के कृषि पदाधिकारी से मुलाकात कर पूर्व में दिए गए आवेदन के आलोक में स्मरण पत्र की प्रतिलिपि सौंपी। आवेदन की मूलप्रति बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजी गई है।


संगठन द्वारा सौंपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 27 जुलाई 2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरहरवा को आवेदन देकर क्षेत्र में किसानों को निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर डीएपी एवं यूरिया सहित अन्य उर्वरक बेचे जाने की शिकायत की गई थी। संगठन का आरोप है कि आवेदन दिए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है और किसानों से अब भी अधिक कीमत वसूली जा रही है।

उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र


स्मरण पत्र में संगठन ने बरहरवा प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेताओं की जांच कराने तथा निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
संगठन ने कहा कि कृषि कार्य के महत्वपूर्ण समय में किसानों को उर्वरक के लिए अधिक राशि चुकानी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।


नवझारखंड जनएकता संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान ने कहा कि यदि किसानों से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन किसानों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा।
मौके पर सरफराज अहमद, अब्दुल मालिक सहित अन्य मौजूद

Loading

उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment