रामगढ़/दुमका
रामगढ़ प्रखंड के लखनपुर गाँव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस पूर्ण हो गया।कथा में बाल व्यास राधा किशोरी ने बताया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से बृजवासियों ने मनाया।नंद बाबा ने संतान होने की खुशी में खूब लुटाया।सभी ब्राह्मणों को दान दिया गया।यहां 6 महीने नंदोत्सव के चलते-चलते हुए यहां नंद बाबा कंस का कर देने के लिए मथुरा जाते हैं और गोकुल में हमारे छोटे से लाल कन्हैया के पास पूतना नाम की राक्षसी भगवान को दुग्ध पान कराने आती है पर भगवान श्री कृष्ण ने पूतना का उद्धार किया। ऐसे ही आगे बढ़ते बढ़ते भोलेनाथ कृष्ण का दर्शन करने के लिए गोकुल आए और भगवान ने कई सारे राक्षसों का उद्धार किया।भगवान भागवत कथा में अति आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी गई।भगवान श्री कृष्ण कन्हैया लाल यशोदा मैया से चंदा लाने की जिद करते हैं।आगे कथाओं में अति उत्तम भाव राधिका गोरी से बिरज की छोरी से मैया कराई दे मेरो ब्याह का मनमोहक भजन सुनाया गया।भगवान बड़े हुए भगवान माखन चोरी करने लगे और भगवान ने ब्रह्मा जी का मान मर्दन किया और इंद्र की जगह पर ब्रज में गोवर्धन पूजा प्रारंभ कराइ।आखिर में परम पूज्य किशोरी जी ने अति सुंदर भजनों से एवं भगवान की अति सुंदर लीला माखन चोरी की कथा का बखान किया।श्रोता भजन सुनकर भाव विभोर हो उठे। बाल गोपाल की लीलाओं का श्रवण कर श्रोता वातसल्य रस मे डुबकी लगाते हुए नजर आए।