धुरकी:- प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत मिंया टोला व पठान टोला में सोमवार को गांव के अंजुमन कमिटि के सदर ने एक साथ दो दो मदरसा अनवारे रजा़ व मदरसा जामिया इस्लामिया नेजामिया मदरसे का निर्माण के लिए बुनियाद की खुदाई की गई. वही नीव की खुदाई से पहले इसलामीक रिति के अनुसार सीरनी फातीहा किया गया. इसदौरान काफी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग भी मदरसे की नीव की खुदाई के दौरान शामिल हुए थे. वहीं नीव की खुदाई के बाद सदर फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया की इस मदरसे के निर्माण के बाद यहां जितने भी बच्चे पढ़ाई करेंगे वह दिन के साथ दुनियावी तालीम भी यहां पढ़ाया जाएगा, उन्होने कहा की मदरसे के निर्माण के बाद यहां दिनी तालीम अरबीक उर्दु फारसी के अलावा हिंदी अंग्रेजी की भी शिक्षा दी जाएगी.
उन्होने कहा की इस मदरसे के निर्माण मे खुटिया गांव सभी समुदाय के लोग सहयोग कर रहे हैं. उन्होने कहा की यहां मदरसा का निर्माण होने के बाद हमारे बच्चे और हमारी आने वाली पिढ़ि के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा. इस दौरान नाइब सदर एकराम खान इसलाम खान पेशिमाम हाफ़िज़ मुजाहिद क़ादरी पुर्व उपमुखिया गणेश यादव फारूख खान असलम खान जब्बार खान वदुद खान एकरार खान इमरान खान शौकत अंसारी महताब अंसारी आबिद अंसारी जमील खान सहित अन्य लोग नीव की खुदाई मे शामिल थे.