Read Time:1 Minute, 21 Second
बरहरवा।भादो शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मंगलवार को बोरियो प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा और भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की।
बोरियो महावीर टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में पंडित सुबोध पाण्डेय ने तीज की पूजा और कथा वाचन कराया। महिलाएं बांस की डलिया अथवा अन्य पात्र में फल, फूल, मिष्ठान, नैवेद्य और पूजन सामग्री सजाकर मंदिर पहुंचीं और तीज की विधिवत पूजा की।
व्रत का पारण बुधवार सुबह 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की तथा पति की दीर्घायु की कामना की।
मौके पर रूबी देवी, गायत्री देवी, कोशल्या देवी, अर्चना कुमारी, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।