लखनऊ (Rns) : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार एक बार फिर वह हाथी की सवारी कर सकते हैं। चर्चा है कि जल्द ही वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर कुशीनगर सीट पर ताल ठोक सकते हैं। यही वजह है कि नामांकन के कुछ दिन ही शेष होने पर भी बसपा ने कुशीनगर सीट होल्ड कर रखी गई है। लिहाजा, जल्द ही बसपा प्रमुख बड़े फैसले का एलान कर सकती हैं। बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी तक 78 सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। देवरिया और कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का मंथन तेज है। इसमें कुशीनगर सीट होल्ड कर दी गई है। वहीं बसपा और RSSP का चुनाव में क्या रोल रहेगा। इन सब मुद्दों पर पहले मंडल कॉर्डिनेटर रणनीति तय कर रहे हैं। इसके बाद अंतिम फैसला बसपा चीफ मायावती करेंगी. कुशीनगर में सात मई से नामांकन शुरू होगा। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चे में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपना सियासी ठिकाना बदलने के लिए भी जाने जाते हैं।