विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश:गिरिराज सिंह

विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश:गिरिराज सिंह
Views: 201
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश:गिरिराज सिंह

बेगूसराय (Rns): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले सोहेल उर्फ मौलवी की सूरत में गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और लालू यादव को भी निशाना बनाया। देश में एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इसका खुलासा सूरत में पकड़े गए सोहेल नामक शख्स के जरिए हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नूपुर शर्मा, टी राजा जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी केवल पिछड़ों के बेटा नहीं हैंं, बल्कि सनातन धर्म को भी ऊंचाई पर ले जाने का काम कर रहे हैंं। इनके खिलाफ साजिश रचने वालों को पहचानना होगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव के हिंदू धर्म के खतरे में होने के तंज पर भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी पूरी दुनिया जानती है कि आपने एमवाई समीकरण क्यों बनाया। आज पिछड़ों का हक मारा जा रहा है, लेकिन आपमें उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू, तेजस्वी, कम्युनिस्ट पार्टियां व कांग्रेस के लोग जब धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दे पाए, तो पिछले दरवाजे से मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण दे रहे हैं। कर्नाटक में इसकी शुरुआत हो चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि इससे पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। लेकिन लालू, तेजस्वी जैसे लोगों की जुबान पर ताला लगा है। यह देश के खिलाफ साजिश है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस साजिश को रोकने के लिए उनकी पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।

Loading

विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश:गिरिराज सिंह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment