Read Time:1 Minute, 10 Second
राँची:चुटिया इलाके के गणपत नगर बहु बाजार के रहने वाली कीर्ति शर्मा ने अपने पड़ोसी पर बिल्ली को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में आरोप कि उनके घर में पांच पालतू बिल्ली और उसके बच्चे पिछले दो साल से रह रहे है। उनके घर के सामने कुछ लोग रहते है जो गाय पाले हुए है। आरोप है कि उन्हीं लोगो ने उनके घर की बाउंड्री पर खाने में जहर मिलाकर रखा होगा। जिसे खाने से उनकी एक बिल्ली का बच्चा मर गया।
बिल्ली के बच्चे को जब वह डॉक्टर के पास ले कर गई तो डाक्टर ने कहा कि उसे जहर दिया गया है।
जब इस बात को लेकर उन्होंने अपने पड़ोसी से पूछताछ की तो उसने कहा कि जो करना है कर लो और भी बिल्ली को जहर दूंगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,