Bihar:-एक और अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है ,शासन एवं प्रशासन द्वारा लंबे लंबे वायदे किए जा रहे हैं , बड़े – बड़े भाषण में उपलब्धि गिनवाई जा रही है , पर वहीं दूसरी ओर मुंगेर जिला में दिव्यांग पुरुष एवं दिव्यांग महिला खेल- खिलाड़ियों की स्थिति बहोत ही दयनीय है ।
ये जानकारी मुंगेर जिला पीडब्लूडी संघ के प्रेसिडेंट एवं मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेट्री अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने कहीं । जहां हर साल मुंगेर के दो दर्जन से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी हर साल राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर जिला का नाम रौशन करते हैं , अबतक पंद्रह सालों में सैकड़ों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर खेल चुके हैं , पर अपने ही जिला में उन्हें कई सालों से अनदेखा हमेशा किया जाता है।
कई बार जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देने के बावजूद भी आज तक स्पोर्ट्स समान रखने के लिए स्टेडियम में कोई जगह कमरा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। न ही कोई निर्धारित जगह उपलब्ध करवाया गया है । अफसोस इस बात की है कि उन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स समान की चोरी मुंगेर इंडोर स्टेडियम से की गई , जिला प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद भी उन सबों को अनदेखा कर दीया गया ।
दिव्यांग को कई सारे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है , और जिला प्रशासन इसके प्रति उदासीन है , सिर्फ विकास के नाम बड़े- बड़े वायदे की। जिला प्रशासन से सभी दिव्यांग खिलाड़ी एकजुट होकर खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देने हेतु इंडोर स्टेडियम में स्पोर्ट्स समान रखने के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाया जाए