राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव

राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव
Views: 142
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव

उधवा।राधानगर हाई स्कूल चौक के समीप बीते सोमवार को हुई भीषण आगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों से बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया।

बजरंगी यादव ने अग्निपीड़ित परिवार जयंत मंडल, सनातन मंडल, अरविंद मंडल एवं नीमचंद मंडल के परिवारों को कंबल, तिरपाल, कपड़े, चूड़ा, मुढ़ी एवं एक-एक बोरी चावल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे।

भाजपा नेता ने मौके पर प्रशासनिक निष्क्रियता पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दी गई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और उन्हें आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि वे पुनः अपने जीवन को संवार सकें।

इसके अलावा उन्होंने बेगमगंज के ख़ुटहरी टोला में भी दो अग्निपीड़ित परिवार को राशन इत्यादि मुहैया कराया।मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष,श्रीधर मुखिया तमाल मंडल, पवन सिंह,दब्बू अग्रवाल, बिश्वजीत मंडल,कृष्णा शर्मा,संदीप घोष,सिद्धार्थ मंडल आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment