प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के सारंगो निवासी सुलेखा उरांव कलयुगी मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों को कुवें में फेंक दी जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना कोटामाटी गॉव की है जहां बच्चों को दो अलग अलग कुआ में मासूम बच्चों को डाला गया।
हालांकि घटना स्थल पहुँच घाघरा पुलिस ने एक शव को कुआ से निकालने में सफ़लता पाई है। जिसका शिनाख्त आशीष उरांव पांच माह के रूप में हुई है। आरोपी मां ने एक अन्य क में मासूम को फेकने की बात पुलिस को बताई। आरोपी मां ने बताया कि उसका पति मारपीट करता था और पैसा नही देता था।
लेकिन उसने यहां यह भी बताई की उसका पति एक महीना पूर्व बंगलौर कमाने गया है, जिससे मारपीट किये जाने की बात पर वह चुप्पी साध गयी। जहां पुलिस झागड़ के सहारे बताये गए कुवें से शव को निकालने के प्रयास में है।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो कोटामाटी के ग्रामीण महिला को बांध कर घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने एक शव को कुवे से बरामद करने में सफल हो पाई।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी सुलेखा के ढाई वर्षीय पुत्र नीतीश उरांव को शुंशने के प्रयास में जुटी है। आरोपी महिला सारंगो में रहती थी और घटना के दिन सारंगो से ही कोटामाटी आकर घटना को अंजाम दिया।