Views: 413
0 0
शहीद संतोष गोप को सरकार सम्मान दे, अन्यथा अहीर सेना आंदोलन करेगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

शहीद संतोष गोप को सरकार सम्मान दे, अन्यथा अहीर सेना आंदोलन करेगी

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-घाघरा(गुमला):- अहीर सेना के सदस्यों द्वारा कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक एवं टावर चौक पर माल्यार्पण कर शहीद सन्तोष गोप के चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अहीर सेना के सदस्यों द्वारा बाइक रैली कर नगर भ्रमण किया गया। 12 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर के बारामुला…

शहीद संतोष गोप को सरकार सम्मान दे, अन्यथा अहीर सेना आंदोलन करेगी
Read Time:2 Minute, 43 Second
शहीद संतोष गोप को सरकार सम्मान दे, अन्यथा अहीर सेना आंदोलन करेगी

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-घाघरा(गुमला):- अहीर सेना के सदस्यों द्वारा कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक एवं टावर चौक पर माल्यार्पण कर शहीद सन्तोष गोप के चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अहीर सेना के सदस्यों द्वारा बाइक रैली कर नगर भ्रमण किया गया। 12 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर के बारामुला में पाकिस्तान के द्वारा हुए सीजफायर उलंघन में बसिया प्रखंड के टेंगरा ग्राम के सन्तोष गोप वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश के लोगों ने भारत माता की जय और संतोष गोप अमर रहे के उद्घोष के साथ नम आंखों से विदाई दी। आज उनकी चौथी पुण्यतिथि पर भूषण भगत ने कहा कि शहादत के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा सन्तोष गोप के आश्रित को सरकारी नौकरी, जमीन, और शहीद की प्रतिमा स्थापित करने का वादा अब भी अधूरा है । अहीर सेना उपायुक्त महोदय से मिलकर इन विषयों पर पूर्व में ही अवगत करा चुकी है। विनय गोप ने कहा कि शहीद का सम्मान करते हुए सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द अपने वादे पूरे करे नहीं तो अहीर सेना बहुत जल्द आंदोलन करेगी। चंदन कुमार गोप ने कहा कि अहीर आजादी के पूर्व से देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाली जाति है, देश के लिए कितने अहीर वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है और अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की l इस कार्यक्रम में लोहरमन गोप, लखन गोप, विनय गोप, जनक गोप, आनंद गोप, दिलमेश्वर गोप, विंदेश्वर गोप, दिलीप गोप, राजदीप गोप, अजय गोप,नंदकिशोर महतो, मोहन गोप, तीरथ गोप, सूरज गोप, विवेक यादव, रमेश गोप, अनिल यादव, नीरज अधिकारी, मुरलीधर गोप, भीम गोप, अर्जुन गोप, अनुज गोप, मनोज गोप, चंदन कुमार गोप एवं अन्य अहीर बंधु समिल्लित हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports