
संवाददाता दुर्गेश कुमार,
लातेहार :जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर मौसम में अचानक बदलाव आ गया। उमस भरी गर्मी के बीच हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग धूप और गर्मी से परेशान थे।
बारिश के शुरू होने से पहले हल्की हवाएं चली, फिर कुछ देर बाद बारिश ने तेज पकड़ा तो मौसम काफी सुहावना हो गया। करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई, जिससे शहर के कई मुहल्लों में नाली जाम हो गया, वहीं वार्ड नंबर 2 स्तिथ बाज़ारटाढ़ में नाली निर्माण नहीं होने से आसपास की पानी बहने के कारण घुटनों तक पानी जामा हो गया। लोगों ने जल्द नगर पंचायत के पदाधिकारी से नाली निर्माण करवाने का भी आग्रह किया हैं।
वहीं कई जगह शहर के सड़कों पर बारिश का पानी बहने लगा। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आयी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

वहीं शाम में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अचानक तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई स्थानों में जल जमाव की स्थित हो गयी। कई मुहल्लों में नाले पर मिटटी या अन्य चीज डाल का भर दिया गया है, जिससे पानी का निकास सही से नहीं हो पाता है, इससे भी जल भराव होता है।जिस कारण सड़कों पर नाली का पानी बहने लगता है और पूरे सड़क पर कचड़ा भर आता है।वहीँ मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे।