Views: 247
0 0
छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित,विधायक सरयू राय ने सराहा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित,विधायक सरयू राय ने सराहा

जमशेदपुर :- पिछले छह सालों से हर रोज कविता लिखने के लिए कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित को विधायक सरयू राय ने सराहा। श्री राय मनीफीट गुरुद्वारा रोड़ स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किये। इस दौरान विधायक सरयू राय ने डॉ यमुना तिवारी व्यथित की कविता संग्रह को देखकर उनकी खूब प्रशंसा की ।…

छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित,विधायक सरयू राय ने सराहा
Read Time:2 Minute, 49 Second

जमशेदपुर :- पिछले छह सालों से हर रोज कविता लिखने के लिए कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित को विधायक सरयू राय ने सराहा। श्री राय मनीफीट गुरुद्वारा रोड़ स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किये। इस दौरान विधायक सरयू राय ने डॉ यमुना तिवारी व्यथित की कविता संग्रह को देखकर उनकी खूब प्रशंसा की ।

छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित,विधायक सरयू राय ने सराहा

उन्होंने कहा कि छह सालों तक लगातार प्रतिदिन सामायिक व तत्कालीक घटनाओं पर अपने भावों को कविताओं में अभिव्यक्त करने की इनकी पहल काबिले तारीफ है। यह सबों की वस की बात नहीं है। तिवारी जी ने ऐसा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने डॉ यमुना तिवारी व्यथित को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देते हुए कविताओं के धारा को निरंतर गति देते रहने का सुझाव दिया। इस दौरान डॉ व्यथित ने सरयू राय को अपनी लिखित एक पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरिया बेयार के रमेश कुमार ने कहा कि डॉ यमुना तिवारी जी 75 साल के उम्र को पार कर चुके हैं फिर भी कविता लेखन में उनकी लग्न और जुनून अद्वितीय है।

इनका यह पहल एक दिन दुनिया में तहलका मचाएगा। प्रतिभा के धनी है डॉ यमुना तिवारी। डॉ यमुना तिवारी व्यथित स्कूली जीवन काल से ही कविताएं लिख रहे हैं। आज वो 75 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वो अपनी लेखनी को विराम नहीं दिये हैं। अबतक इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जबकि कुछ पुस्तकें प्रकाशित होने के लिए प्रतीक्षारत है।

बिहार के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलेज में भोजपुरी में लिखित इनकी एक कहानी पाठ्यक्रम में आज भी शामिल हैं। वहीं आकाशवाणी से दर्जनों कविताओं का प्रसारण अबतक हो चुका है।

साहित्य के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियों ने इन्हें देशभर के विभिन्न मंचों पर अनेकों सम्मान दिलाया है। वर्तमान में डॉ व्यथित साहित्य समिति तुलसी भवन के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

Loading

छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित,विधायक सरयू राय ने सराहा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports