
मनिका:- जयपुर में आयोजित 5वी नेशनल गोजुरियो स्पोर्टस कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 21 और 22 जून को आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों में लातेहार जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक सहित रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किया। 5वी नेशनल गोजुरियों स्पोर्टस कराटे चैंपियनशिप में 12 राज्यों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काता और कुमेते दो प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
इस प्रतियोगिता में लातेहार के सीनियर वर्ग बालक में 60 किलोग्राम काता में स्वर्ण पदक एवं कुमेते में रजत पदक विजेता मनजीत कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं बालक वर्ग में 50 किलोग्राम में शौर्य राज काता में रजत पदक और कुमेटे में कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग 55 किलोग्राम कुमेते में पुरुषोत्तम कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वही टीम कोच झारखंड के सेंसई लाल बिहारी सिंह थे।

झारखंड गोजुरियो स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिहान धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। झारखंड गोजुरिया स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिहान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार जिले के कराटे खिलाड़ी भी लगातार प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहन उत्साहवर्धन की जरूरत है। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौराणवित कर सके।