घाघरा में रामनवमी पूजा को लेकर रामभक्तों में उत्साह,राममय हुआ घाघरा

घाघरा में रामनवमी पूजा को लेकर रामभक्तों में उत्साह,राममय हुआ घाघरा
Views: 355
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second

घाघरा में रामनवमी पूजा को लेकर रामभक्तों में उत्साह,राममय हुआ घाघरा

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना क्षेत्र के लगभग मंदिरों में पूजा पाठ का हुआ आयोजन।घाघरा में रामनवमी के शोभायात्रा को लेकर घाघरा पुलिस की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम जगह-जगह पर पुलिस बल की गई थी तैनाती।घाघरा थाना क्षेत्र में रामनवमी पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया वहीं घाघरा में रामभक्तों के बीच त्यौहार को लेकर उमंग देखी जा रही है।वहीं केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा के द्वारा अस्त्र-शस्त्र चालान एवं झांकी के लिए विशेष पुरस्कार का वितरण केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा के द्वारा किया गया।

घाघरा में रामनवमी पूजा को लेकर रामभक्तों में उत्साह,राममय हुआ घाघरा

घाघरा थाना क्षेत्र के सभी गांव में भी बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना की गयी और महावीरी पताका को विधि-विधान पूर्वक लहराया गया।वहीं जय भोले महावीर मंडल चांदनी चौक घाघरा का झांकी आकर्षण का केंद्र रहा है। सभी अखाड़े वाले पुराना पेट्रोल पंप से हाई स्कूल मैदान चांदनी चौक घाघरा में पहुंचकर अपना अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया।और इस आयोजन के लिए केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा को बधाई दी ! इस दौरान झांकी एवं अखाड़ों द्वारा अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन का ग्रामीणों ने खूब आनन्द उठाया और जय श्री राम के नारे लगाते रहे।इस बात की जानकारी केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा के नेतृत्वकर्ता संजय सिंह ने बताया कि घाघरा में रामनवमी के त्यौहार दशकों से बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता रहा है। हमारे घाघरा का जुलूस सबसे भारी भीड़ को लेकर चलने वाला जुलूस होता है, गांव की महिला पुरुष सभी रामभक्ति में झूमते हुए झंडा मिलन स्थान तक पहुंचते हैं और हर वर्ष कुछ नया करते हैं।इसी कड़ी में इस बार सभी गांव के अखाड़े को आमंत्रित किया गया था,जिन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर सनातन धर्म की महत्ता को भी लोगों से साझा की।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा राम भक्तों के लिए जगह-जगह पर पानी शरबत की गई थी व्यवस्था

घाघरा में रामनवमी पूजा को लेकर रामभक्तों में उत्साह,राममय हुआ घाघरा

कार्यक्रम के दौरान इनकी रही उपस्थित आईजी रविंद्र भगत, घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार ,भाजपा नेता अशोकपुर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत,कल्याणकारी मानव संस्था के सचिव अनुरोध चौबे अमित ठाकुर, भूमेंद्र नाथ राम ,अखिलेश साहू ,संतोष गुप्ता, मुकेश महापात्र ,संजय सिंह ,आशीष कुमार सोनी दर्जनों के संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment