पूर्वी सिंहभूम:- जिले में बुधवार को मिट्टी की खदान धंसने से तीन आदिवासी महिलाएं जिंदा दफन हो गईं जबकि पांच अन्य घायल हुई हैं।महिलाएं बहरागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मटियाना गांव स्थित अपने कच्चे मकानों की लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थीं तभी मिट्टी की खदान धंस गई और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में पांच अन्य घायल हुई हैं जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने कहा कि घायलों को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है। झामुमो नेता ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता को दे दी गई है और उनसे मृतकों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजा मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है।