गिरिडीह:- एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज बेंगाबाद थाना पुलिस ने अवैध तरीके से महुआ लेकर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।ट्रक में 19 लाख 92 हजार 100 रुपये मूल्य का महुआ लदा था, जिसे जब्त कर लिया गया है।सूचना थी कि एनएच-114 ए से होकर अवैध तरीके से महुआ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर मोड़ के पास वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई।पुलिस बल एवं उड़न दस्ता दल के इस अभियान में अहले सुबह एक ट्रक (सीजी 15एसी-5228) गिरिडीह की ओर से आता दिखा।पुलिस और उड़न दस्ता की टीम ने ट्रक को रोककर उसकी जांच की।जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में (36,220 किग्रा) महुआ मिला। इसका कोई वैध कागजात ड्राइवर के पास नहीं था।जांचो के बाद महुआ लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।