बरहरवा:- राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा कचहरी घाट के समीप सोमवार की सुबह मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर साइकिल व बाईक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल एवं बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि किसी की हताहत नहीं हुआ है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है,वहां पर पहले से गार्डवाल बना हुआ था। गार्डवाल होने के कारण ट्रैक्टर पलटने से बच गई। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार बालुगांव से एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लादकर उधवा की तरफ आ रहा था। उधवा पुल के समीप चालक ट्रैक्टर को रोककर पास के एक दुकान में कुछ समान खरीदने के लिए गया था।
इतने में सड़क ढलान होने के कारण ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगी और सड़क किनारे खड़ी साइकिल व बाईक को जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे साइकिल के साथ-साथ बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर राधानगर थाने के एसआई अनिल कुमार,पंकज दुबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
वहीं जेसीबी मशीन के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी को खाली कराया गया।