
मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी शामिल होंगे।
रामगढ़।गोला प्रखंड क्षेत्र के बेटुर कलां पंचायत अंतर्गत टोला बंदरचुवा , बड़ा सयाल पहाड़ के शिव मंदिर में होने वाले आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, महाशिवरात्रि महोत्सव की मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी होंगे, 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जाएगा,छऊ नृत्य प्रतियोगिता में आदिवासी नव युवक छौ नृत्य पार्टी ग्राम कोटशिला (पुरूलिया) के उस्ताद मिथुन सिंह घटवार और दूसरी पार्टी वीणापाणी छौ नृत्य विकास केंद्र ग्राम खाटजुड़ी,झालदा (पुरुलिया) उस्ताद दुर्योधन महतो के मध्य होगी उपरोक्त जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के दिवाकर चक्रवर्ती ,महेंद्र प्रसाद , सकलु महतो के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।