लातेहार:- अखिल भारतीय भुइंया समाज कल्याण समिति द्वारा शनिवार को किनामाड़ गांव मे माता शबरी जयंती सह भुइंया मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चंदवा सरोज देवी मौजूद थी।मौके पर उन्होंने माता शबरी के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की।और कहा की आज हमारा समाज विकास के पटल से कोशो दूर है।जिसका मुख्य कारण अशिक्षा और नशापान है।उन्होंने कहा की हमारा समाज के लोग सीधे साधे होते है।जिस कारण इनलोगो को हर तबके के लोगो ने छलने का काम किया है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे झारखंड मे भुइंया जाति की अधिक संख्या है।इसके तहत हमे भी पूरे विधानसभा मे हमारी सीट बधाई जाय।ताकि वे भी अपने हक अधिकार की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाए।
मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भुइंया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भुइंया ने भी अपने समाज के लोगो से शिक्षित और संगठित रहने की अपील की।इसके पुर्व माता शबरी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई।और सभी लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर केन्द्रीय सचिव हरेंद्र भुईया, सचिव मोहन भुईया, कोषाअध्यक्ष विमल भुईया, प्रखण्ड सचिव फुनु भुईयां,दुर्गा भुईया,जय मंगल भुईयां, दिनेश भुईयां, शिव कुमार,डब्लू भुईयां,संजू भुईयां,सुदेश्वर भुइया समेत अन्य लोग शामिल थे।