Views: 63
0 0
Latehar News:विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,जल संरक्षण का दिया गया संदेश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,जल संरक्षण का दिया गया संदेश

लातेहार :विश्व जल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बिनोद उराँव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार…

Latehar News:विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Read Time:2 Minute, 42 Second
Latehar News:विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,जल संरक्षण का दिया गया संदेश

लातेहार :विश्व जल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बिनोद उराँव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जलसहियाओं को किया गया सम्मानित


कार्यक्रम के दौरान समुदाय में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चयनित जलसहियाओं को प्रमाण-पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जलसहिया जल संरक्षण अभियान की असली “जल दूत” हैं, जो गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

जल संरक्षण पर दिया गया जोर


जिला परिषद सदस्य श्री बिनोद उराँव ने अपने संबोधन में कहा,
“जल जीवन का आधार है। यदि आज हम पानी नहीं बचाएँगे तो आने वाली पीढ़ियाँ संकट में पड़ जाएँगी। हर नागरिक को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो ने कहा,
“जलसहिया हमारे विभाग की मजबूत कड़ी हैं। इनके प्रयासों से ही जल योजनाएँ गाँवों तक प्रभावी रूप से पहुँच पा रही हैं।”

Latehar News:विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,जल संरक्षण का दिया गया संदेश

वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू ने विद्यालय स्तर पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा,
“बच्चे बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विद्यालयों में जल संरक्षण के संदेश को अभियान के रूप में चलाया जाएगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और पानी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports