बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:-पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मध्यनजर जिले में आयोजित हो रहे कई कार्यक्रम को लेकर गुमला, टोटो, बसिया, सिसई, बिशुनपुर, टोटो थाना के द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई,जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सभी धर्मों के गणमान्य लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजन करने को कहा गया। गौरतलब है की सनातन मंच एवं हिंदू धर्म संगठन के द्वारा श्री राम के मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर दीप उत्सव एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें की हजारों की संख्या में हिंदू धर्म के लोगों के शामिल होने के मध्य नजर पुलिस प्रशासन के द्वारा यह शांति समिति आयोजित की जा रही है जिससे कि किसी भी तरह के समस्या का निपटारा शांति से हो सके। कोई भी परेशानी ना हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है और सभी लोगों को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की गई।