लातेहारः-पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहार एसपी अंजनी अंजन मंगलवार को बूढ़ापहाड़ के सबसे नजदीक कैंप नावटोली और तिसिया का जायजा लिया है। दोनों अधिकारी इलाके में करीब छह घंटे तक रहे और एक-एक बिंदुओं पर समीक्षा की है।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बूढ़ापहाड़ इलाके में तैनात सीआरपीएफ एवं पुलिस के जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क समेत कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में सड़क की समस्या है।स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि इलाके को जोड़ने वाले सड़क कि मंजूरी मिल गई है और टेंडर भी जारी हुआ है. जल्दी इलाके में सड़क और पूल का निर्माण कार्य शुरू होगा।अधिकारी करीब दो घंटे का सफर कर बाइक से ही इलाके में पहुंचे थे.दरअसल अभियान ऑक्टोपस में तिसिया और नावाटोली पुलिस कैंप की सबसे बड़ी भूमिका रही है। दोनों कैंप लातेहार के इलाके में मौजूद है।दोनों कैंपों की दूरी नजदीक के बारेसाढ़ थाना से करीब 30 किलोमीटर कि है.पूरा रास्ता पथरीला है और कई जगह नदियों को पार करना पड़ता है।