- प्रशिक्षण से वार्ड सदस्यों को मिलेगा अपने हक और अधिकार जानने की जानकारी
प्रेम कुमार साहू घाघरा,
गुमला/घाघरा:- पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से घाघरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में घाघरा आरंगी एवं डुको पंचायत के वार्ड सदस्यों उनके अधिकार एवं दायित्व पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई ।अलग-अलग पंचायत के वार्ड सदस्यों को मास्टर ट्रेनर विनोद निकोलस मुंडा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।. इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर विनोद निकोलस मुंडा ने बताया कि पंचायती राज विभाग की तरफ से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण में घाघरा प्रखंड के 18 अलग-अलग पंचायत के वार्ड सदस्यों को पंचायत में वार्ड सदस्यों की भूमिका क्या है, ग्राम पंचायत विकास में योगदान कितना अहम है, विकास कार्यों में सतत लक्ष्य आदि विषयों पर पहले दिन प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में उनके साथ मास्टर ट्रेनर के रूप में मनीष उरांव प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में घाघरा पंचायत के उप मुखिया सुनीता देवी वार्ड सदस्य सलावन्ति देवी, प्रभादेवी, नूनी देवी विपिन साहू, बेला कुमारी ,बसन्ती देवी, पवन उरांव,रीता देवी,अनिल कुंती देवी सहित अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।