तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न
Views: 40
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बेहतर पुलिस कार्यों की सराहना, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

तेनुघाट
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

डीएसपी सिंह ने कहा कि पिछले माह विभिन्न त्योहारों के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बिना किसी अप्रिय घटना के शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों व बलों को इसके लिए बधाई दी।

बैठक में यह भी बताया गया कि मासिक आपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। लंबित मामलों पर विशेष चर्चा करते हुए डीएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्ती जारी रखने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment