तेनुघाट में वीर शहीद बिनोद यादव का शहादत दिवस मनाया गया.

तेनुघाट में वीर शहीद बिनोद यादव का शहादत दिवस मनाया गया.
Views: 43
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
तेनुघाट में वीर शहीद बिनोद यादव का शहादत दिवस मनाया गया.
  • सीआरपीएफ जवानों ने दी सलामी, नेताओं ने किया सरकारी वादों को पूरा करने का आग्रह

तेनुघाट।
तेनुघाट बस पड़ाव के पास स्थित वीर शहीद बिनोद यादव की प्रतिमा स्थल पर आज यादव शक्ति संगठन के बैनर तले उनका शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ 26 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अरविंद कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह समेत दर्जनों जवान उपस्थित रहे और शहीद बिनोद यादव को सलामी अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने कहा कि 4 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ की 74 बटालियन पर नक्सली हमले में बिनोद यादव वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को आवास निर्माण हेतु जमीन और पेट्रोल पंप आवंटन का आश्वासन दिया था, परंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी यह वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आग्रह किया कि शहीद परिवार को घोषित लाभ शीघ्र प्रदान किए जाएं, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने मंच से यह भी आश्वस्त किया कि शहीद परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

तेनुघाट में वीर शहीद बिनोद यादव का शहादत दिवस मनाया गया.

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों एवं अतिथियों ने शहीद बिनोद यादव के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

विशेष अतिथि के रूप में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, माला कुमारी, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, कुलदीप प्रजापति, पच्चू यादव, मिथुन चंद्रवंशी, दयाल यादव, दीपचंद यादव, हेमू यादव, राजकुमार यादव, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन बिनोद यादव ने किया।
मौके पर यादव शक्ति संगठन के सदस्य एवं अनेक गणमान्य लोग—राजेंद्र यादव, भास्कर, रोहित, कैलाश, रवि, लालचंद, प्रदीप, टिंकू, मनोज, अजय, बासुदेव, श्रीकांत, संजय यादव—उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment