Views: 128
0 0
बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन

क्षेत्र में हर्ष, कोच व अभिभावकों ने दी बधाई गोमिया।बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए घोषित बोकारो जिला टीम में गोमिया की दो प्रतिभाशाली बालिका क्रिकेटरों—तहसीन फातिमा (पुत्री: सफदर अंसारी, निवासी: गर्वमेंट कॉलोनी)और दीपिका कुमारी (पुत्री: ललन प्रसाद, निवासी: स्वांग वनसी)का चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का…

बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन
Read Time:1 Minute, 43 Second
बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन

क्षेत्र में हर्ष, कोच व अभिभावकों ने दी बधाई

गोमिया।बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए घोषित बोकारो जिला टीम में गोमिया की दो प्रतिभाशाली बालिका क्रिकेटरों—
तहसीन फातिमा (पुत्री: सफदर अंसारी, निवासी: गर्वमेंट कॉलोनी)
और दीपिका कुमारी (पुत्री: ललन प्रसाद, निवासी: स्वांग वनसी)
का चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

शनिवार को गोमिया क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि निषाद ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि तहसीन और दीपिका दोनों बेहद होनहार एवं मेहनती क्रिकेटर हैं। अपनी लगन, अनुशासन और प्रतिबद्धता के दम पर इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कोच ने बताया कि महिला अंडर-15 बोकारो जिला टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और दोनों खिलाड़ी अपना पहला मैच 5 अप्रैल को रामगढ़ के खिलाफ बोकारो में खेलेंगी।
इधर, दोनों खिलाड़ी के अभिभावकों ने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports