संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,
धुरकी- चैम्बर ऑफ फॉर्मर्स के गढ़वा जिला अध्यक्ष परशु ठाकुर व जिला सचिव दिवाकर कुमार यादव, तथा जिला कोषाध्यक्ष इसराईल खान ने शुक्रवार को बाजार समिति के जिला सचिव को झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के नाम से किसानों के हित में दस सूत्री मांग पत्र सौंपा है, मांग पत्र में उल्लेख किया है की बाजार समिति के अधीन जमीनों पर किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराया जाना, ग्रेडिंग शॉर्टिंग के लिए हवादार गोदाम की व्यवस्था कराया जाना, बाजार समिति में आने वाले किसानों को गांव में पंहुचपथ का निर्माण कराया जाना, एवम ग्रामीण हाट बाजारों में सुसज्जित ढंग से शेड एवम चबूतरा का निर्माण कराया जाना, बाजार समिति को सड़को को बनाना, किसानों का बीमा कराना, बाजार समिति के माध्यम से फसलों की बिक्री की समुचित व्यवस्था कराना, तथा बाजार समिति के प्रांगण में किसानों के लिए शेड. चबूतरा.पेयजल. सुरक्षा. वाहन पड़ाव. सफाई की व्यवस्था कराना, एवम मिट्टी जांच के लिए जांच प्रयोगशाला का व्यवस्था कराना, और चैम्बर ऑफ फॉर्मर्स के लिए कार्यालय खोलने के जगह उपलब्ध कराना