बारियातू:-प्रखण्ड क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा ग्राम के टोला खैराही आंगनबाड़ी केंद्र में ठंढ को देखते हुए शनिवार को नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।स्वेटर वितरण का कार्य आंगनबाड़ी सेविका सुहानी कुमारी एंव प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र के नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने बच्चों को उज्वल भविष्य का कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है और केन्द्र की सेविकाओं के माध्यम से शिक्षा के अलावा गर्भवती, धात्री महिलाओं को गृह भ्रमण कर पूरक पोषाहार लेने और खान पान के बारे में विशेष जानकारी के साथ ही साथ केंद्र में वितरण किए जाने वालें पोषाहार का जायजा भी लिया। पोषक क्षेत्र के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमित रूप से होने की बात बताया. आंगनबाड़ी केन्द्र की सुहानी कुमारी ने बताया कि ठंड को देखते हुए संबंधित विभाग के द्वारा स्वेटर उपलब्ध कराया गया था जिसे आज प्रमुख उर्मिला देवी के हाथों वितरण कराया गया। मौके पर कई महिला पुरुष मौजूद थे।