Views: 219
0 0
राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

संवाददातालातेहार:- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यावहार न्यायालय लातेहार में किया गया।लोक अदालत का शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ,उपायुक्त गरिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जो वाद वर्षों तक चलता है…

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण
Read Time:3 Minute, 46 Second
राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

संवाददाता
लातेहार:- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यावहार न्यायालय लातेहार में किया गया।लोक अदालत का शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ,उपायुक्त गरिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जो वाद वर्षों तक चलता है उसका निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से तुरंत किया जा सकता है। वादों के निपटारा के लिए सबसे सुगम मार्ग है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वाद को चलाने से बचना चाहिए। लबं समय तक वाद को चलाने के बाद जो न्याय मिलता है, उससे ज्यादा अच्छा और समझदारी वाद को लोक अदालत के माध्यम से खत्म करने में है। उन्होंने विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों से आग्रह किया कि सरकार के गाइडलाइन को फ़ॉलो करते हुए ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा करायें साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि दूर दुरस्त-गांव से आये गरीब और मजबूर लोगों को रहत देने का काम करें।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

लोक अदालत में आये लोगों के वादों का निपटारा कर के ही वापस भेजें। उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि जनता यह कोशिश करें कि उनका वाद लोक अदालत के माध्यम से खत्म हो। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। बचत किये हुए पैसे से वह अपने अन्य कार्य को कर सकते हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों, बैंककर्मियो, विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं आम जनता से ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा लोग माध्यम से कराने की अपील की।वहीँ प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, सीजेएम अब्दूल नसीर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने भी लोक अदालत के माध्यम महत्व के बारे में बताया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

इस मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, सिविल जज तृतीय सह न्यायिक दण्डाधिकारी स्वाति विजय उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, प्रभारी न्यायाधीश सह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी उत्कर्ष जैन, जिला के अधिकारी, एलएडीसी के अधिवक्ता राजेश कुमार, बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, ए एवं पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज तृतीय सह न्यायिक दण्डाधिकारी स्वाति विजय उपाध्याय ने किया।

Loading

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार वादों का हुआ निपटारा, 02 करोड़ रूपये का सेटलमेंट तथा 66 लाख परिसंपति का हुआ वितरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports