- महिला जिला सचिव सैयदा खातुन के नेतृत्व में संविधान की शपथ दिलायी गई
मिशन बदलाव के महिला जिला सचिव सैयदा खातुन और तबरेज के नेतृत्व में युवाओं को भारतीय संविधान की शपथ दिलाया और सैयदा खातुन ने बताया कि हमारी टीम संविधान के उद्देश्यों को धरातल उतारने की कोशिस कर रहे है और हमारी कोशिश है कि सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित हो इसके लिये युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को भी जागरूक कर उनलोंगो को उनके अधिकारों को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है,मिशन बदलाव के अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य मो तबरेज ने कहा कि सविधान ने कहा अधिकार दिया है कि लोगों को अपना नेता चुनने, अपने धर्म का पालन करने और अपनी पसंद का कार्य पोर्टफोलियो चुनने की शक्ति प्रदान करने के लिए की गई है। मिशन बदलाव के युवा क्रांतिकारी अंतन कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य उद्देश्यों में संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र शामिल हैं। इसके अलावा न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व भी भारतीय संविधान के उद्देश्यों का हिस्सा हैं। हम सभी मिलकर धरातल में उतारा जा सकता है,आज के कार्यक्रम में मिशन बदलाव के राजेश कुमार, राजेए राम,सुशीला कुमारी, वसुंधर कुमार और भोला पांडेय उपस्थित थे