खरौंधी (प्रखण्ड) से धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
खरौंधी:-प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में बने भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा के समीप दीपावली के शुभ अवसर पर 101 दीप जलाकर रोशनी फैलाया गया| तत्पश्चात गोरखनाथ चौधरी (पूर्व उप प्रमुख सह वर्तमान जिला प्रवक्ता आजसू पार्टी) ने कहा कि आज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोग सामूहिक रूप से दीपदान कर रोशनी फ़ैलाने का काम किया, ठीक इसी तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल अपना स्वार्थ से उठकर प्रधानमंत्री पद को भी त्याग कर इस देश को संवारने और प्रकाश फैलाने का काम किया| हम सब लोगों को उनके पद चिन्हों पर चने की जरूरत है और हम लोग उनके बताए गए मार्गों पर चलते हैं.
इस पर्व के अवसर पर उन्होंने पूरे प्रखंड वासियों सहित पूरे जिला वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अमन चैन सुख समृद्धि धन्य धान्य से भरने का मां लक्ष्मी से प्रार्थना की।वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव मिथिलेश राम ने कहा कि हम लोग सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं क्योंकि इन्होंने 562 राजवाड़े को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत का निर्माण करने का काम किए हैं, जो अन्य व्यक्तियों के बस का चीज नहीं था इसलिए आज हम लोग इनके लगे प्रतिमा पर दीपदान कर खुशी का इजहार कर रहे हैं ।
इस मौके पर कुर्मी महासभा इकाई गढ़वा के युवा जिला अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी,अजय कुमार , जग्गू चौधरी, धनंजय कुमार पटेल, हरिनंदन चौधरी, रिमझिम पटेल, अमन कुमार पटेल, विवेक कुमार पटेल,आकृति पटेल, नागनाथ चौधरी, शंकर चौधरी, विजय कुमार, विशुन दयाल चौधरी अंतू पटेल,चंदेश कुमार पटेलआदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।