- सौ दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन तथा नेशनल लीगल सर्विस डे के तहत डालसा का जागरूकता कार्यक्रम।
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:-मंगलवार को माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, संजय कुमार चांधरियावी , जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला, के मार्गदर्शन में श्री पार्थ सारथी घोष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गुमला, में आवासित छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल ऐड डिफेंस के अधिवक्ता इंदु पांडे, शंभू सिंह सदस्य पी एल ए, तथा पी एल बी तितरू उरांव ने भी भाग लिया।
ज्ञात हो कि डालसा, गुमला, के द्वारा सौ दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन तथा नेशनल लीगल सर्विस डे कैंपेन के तहत जागरूकता शिविर जिले के विभिन्न गांवों, कारा, स्कूल, ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है तथा इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को ‘ बेस्ट लीगल एड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन’ के तौर पर भी डालसा के द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
स्कूली छात्राओं को जागरूक करते हुए डालसा के टीम के द्वारा निशुल्क प्रदान की जाने वाली विभिन्न कानूनी सुविधाऐं, किशोरियों के लिए सरकारी योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी स्मृति योजना तथा अनाथ बच्चों की पहचान कर स्पॉन्सरशिप स्कीम से जोड़ने तथा बाल विवाह और बाल मजदूरी के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।