झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

तीन दिवसीय सहजयोग शिविर का समापन

Views: 203
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second
तीन दिवसीय सहजयोग शिविर का समापन

लातेहार:- कार्निवल होटल जुबली रोड में आयोजित तीन दिवसीय सहज योग शिविर का आज समापन समारोह आयोजित हुआ। शहर में सहज योग के बारे में लोगों को जानकारियां दी गई तथा माता श्री निर्मला के बताए गए उपदेशों पर चलने की अपील की गई। सहजयोगियों ने बताया कि यह एक ऐसी आध्यात्मिक विद्या है जिससे सहज भाव से आदमी ईश्वर को याद करता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहजी शंभू शरण प्रसाद,विनेश कुमार ,सत्य प्रकाश सिंह,नीरा सिंह ,मीरा देवी,सहज योगिनी झालो दीदी, सीताराम साहू, सहज योगी बालशक्ति रिद्धि, सिद्धि, विजय कुमार आदि ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में लातेहार के सहजी भाई बहनों के अलावे रांची, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग समेत कई जिलों के सहजी भाइयों बहनों ने भाग लिया।शहर में शोभायात्रा निकाल कर सहज योग की प्रचार प्रसार की गई।

लोगों को इस योग में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने भाग लेकर कुंडलिनी जागृत करने की विधि की शिक्षा ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने श्री माता निर्मला से साक्षात्कार कर पुष्प अर्पित कर चरण वंदन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सत्य प्रकाश सिंह, नीरा सिंह ,मीरा देवी, शंभू शरण प्रसाद, विनेश कुमार आदि ने सहजी भाई बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। सहज योगी भाई बहनों ने कार्निवल होटल परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

मालूम हो पिछले दो वर्षों से लगातार प्रांत स्तरीय यह कार्यक्रम होटल कार्निवल सभागार में आयोजित हो रहा है।

Loading

तीन दिवसीय सहजयोग शिविर का समापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button