झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

बारेसाढ़ कर्मचारी भवन परिसर में गिरा विशाल जामुन का पेड़,बाउंड्री व चबूतरा क्षतिग्रस्त

Views: 127
0 0
Read Time:1 Minute, 11 Second
बारेसाढ़ कर्मचारी भवन परिसर में गिरा विशाल जामुन का पेड़,बाउंड्री व चबूतरा क्षतिग्रस्त

पंकज कुमार यादव,

लातेहार 18 जून 2025,

बारेसाढ़: बुधवार सुबह लगभग 9 बजे बारेसाढ़ कर्मचारी भवन परिसर में खड़ा एक लगभग 60 वर्ष पुराना जामुन का विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से भवन की बाउंड्री वॉल और मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित चबूतरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार मंगलवार रात से क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं तेज़ हवाओं और पेड़ की कमजोर हो चुकी जड़ों के कारण यह हादसा हुआ। पेड़ दक्षिण दिशा की ओर भरभरा कर गिरा, जिससे लगभग ढाई फीट ऊंची ईंट से बनी बाउंड्री का करीब 10 फीट का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इसके अलावा प्रवेश द्वार के पास बना चबूतरा भी दरक गया और उसमें दरारें आ गईं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button