धनबाद ब्रेकिंग: पुलिस हिरासत में वासेपुर में बंटी खान से मारपीट,फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागने की थी तैयारी
Dhanbad news

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। घटना वासेपुर के कमर मकदुम्मी इलाके की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बंटी खान को धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को शहर में सुरक्षा के बीच परेड कराई। उसे बैंक मोड़ से वासेपुर तक ले जाया गया और इसके बाद जांच-पड़ताल के लिए उसके आवास कमर मकदुम्मी लाया गया।
इसी दौरान अचानक मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस के सामने ही बंटी खान पर हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करते हुए बंटी खान को सुरक्षित वहां से निकालकर थाना ले गई।
घटना के बाद पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
![]()




