स्थानीय समाचार

गुमला:कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महासचिव ने की बैठक

गुमला:कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महासचिव ने की बैठक

घाघरा गुमला संवादाता प्रेम कुमार साहू

गुमला:कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महासचिव ने की बैठक

घाघरा(गुमला):- घाघरा प्रखंड मुख्यालय के संगम बैंक्विट हॉल में बिशनपुर विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने रायशुमारी बैठक किया।

बैठक में सेन्हा, भंडरा, बिशुनपुर, घाघरा, गुमला पूर्वी, गुमला पश्चिमी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। जिसमें कार्यकर्ताओं ने शिवकुमार भगत(टुनटुन) को होने वाले विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ने और जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक को लाना है। पिछले 15 वर्षों से हम सभी ने वर्तमान के विधायक चमरा लिंडा को जी तोड़ मेहनत कर विधायक बनाने का काम किया। उन्होंने 15 साल यहां के आदिवासी मूलवासियों को ठगने का काम किया है।सिर्फ चुनाव के दौरान आकर नगाड़ा व मांडर देकर भोले भाले आदिवासियो को ठगने का काम करते है।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन को चुनाव में खड़े होकर क्षेत्र का प्रतिनिधित करने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में हम सभी ने गठबंधन धर्म का पालन किया और जेएमएम के प्रत्याशी चमरा लिंडा का समर्थन कर उन्हें विधायक बनाने का काम किया पर उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन धर्म को तोड़ते हुए बगावत किया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा में चुनाव लड़ने का काम किया है।वैसे प्रत्याशी को हम स्वीकार नहीं करेंगे।

हर हाल में शिवकुमार भगत को इस विधानसभा में जीता कर प्रतिनिधित्व का मौका देंगे। शिवकुमार भगत ने लोगों के स्नेह व प्यार को देखते हुए कहा आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास किया है इस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरूंगा और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से शिवकुमार भगत टुनटुन, जेम्स उरांव, राजू भगत, फिलिप तिर्की, अरुण पांडे, कृष्णा लोहरा, आदित्य भगत, इमरान खान, नौशाद खान, प्रकाश उरांव, अनिल उरांव, योगेंद्र उरांव, आफताब आलम, सुमित उरांव, जगदीश भगत, साजिद अंसारी, रकीब अंसारी, सामूल खान, नसीम अंसारी, सिराज अंसारी, चांद खान, वकील खान, नारायण उरांव, माधव कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button