राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चंदवा की बेटी आयुषी अव्वल


चंदवा:- प्रखंड का नाम स्थानीय स्वर्गीय दुलीचन्द अग्रवाल के बड़े पुत्र राज अग्रवाल की पुत्री आयुषी अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले परीक्षा एलएलएम की परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर चंदवा का नाम रोशन किया है।यह वकालत पढ़ने वाले लोगों के लिए पूरे देश लेवल पर होने वाले बड़े डिग्री के एक परीक्षा है।जिसे आप डिग्री ऑफ लॉ कह सकते हैं।जिसकी परीक्षा चंदवा की बेटी राज अग्रवाल उर्फ (राजू)की बेटी ने पास कर ली है।इस परीक्षा के लिए आयुषी ने कड़ी मेहनत की हैं,अपनी पढ़ाई के दौरान शुरू से ही बेहतर करते आई , इसी का परिणाम है की आज यह परिणाम की हकदार बन सकी ।आयुषी की पढ़ाई दसवीं वीं सेंट. एनोथेनी रांची टॉली स्कूल से ,+2 – डे डीपीएस से, टॉप-3 बी.कॉम जेवियर रांची कॉलेज, एलएलबी- के.सी , कॉलेज मुंबई , लॉ की प्रैक्टिस तीन साल तक मुंबई उच्च न्यायालय से, उसके बाद रांची हाई कोर्ट से ढाई वर्ष तक प्रैक्टिस करने के बाद यह मुकाम हासिल हुआ। माता पिता ने बताया कि आयुसी बचपन से मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल में रही है।
![]()




