स्थानीय समाचार
मां दुर्गा की पट खुलते ही भक्ति मय हुआ चौरिया ग्राम


खरौंधी (गढ़वा) प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली गई , जिसका शुभारंभ पुजा पंडाल से सभी व्रत धारी कलश लेकर बेल के वृक्ष के पास जाकर बेलवा पूजन करते हुए पांडा नदी में गए एवं अपना-अपना कलश में जल भरकर पूजा पंडाल में आए एवं विधि -विधान पूर्वक पंडित सुनील पाठक के द्वारा पूजा अर्चना एवं मां दुर्गे का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया ।
इस अवसर पर गोरखनाथ चौधरी (पूर्व उप प्रमुख) मनोज चौधरी, मुखिया प्रमोद राम, अक्षयवर बैठा, कामेश्वर चौधरी, शिवकुमार चौधरी, बिंदु गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता,प्रदुमन गुप्ता, मिठू पटेल ,जगन्नाथ चौधरी,एस आई सुरेश यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में व्रत धारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()




