स्थानीय समाचार
लातेहार:दुपहिया एवं चारपाहिया वाहन जाँच अभियान चलाया गया


लातेहार:दुपहिया एवं चारपाहिया वाहन जाँच अभियान चलाया गया.
लातेहार:- उपायुक्त के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार के द्वारा सोमवार को बालूमाथ थाना अंतर्गत मकियाटांड़ पिकेट के पास एवं मनिका थाना के पास दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जाँच की गई। लातेहार जिला अंतर्गत माह दिसम्बर मे सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु में वद्धि हुई है, जिसकी रोकथाम हेतु जाँच अभियान चलाया जा रहा है, बगैर हेलमेट, बगैर सीटबेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों की जाँच की गई, इस दौरान दोषी चालकों का चालान काटा गया।
कुल जाँच वाहन – 86
कुल ऑनलाइन चालान – 32
कुल वसूली की गई दंड राशि – 1,05,500/-
![]()




