झारखंडस्थानीय समाचार

राजी,12 पड़हा जतरा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ. परमेश्वर भगत

Views: 425
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
राजी,12 पड़हा जतरा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ. परमेश्वर भगत

अमीन अंसारी

चान्हो:- शनिवार को चान्हो प्रखंड के कमाती पिपरा टोली में राजी, 12 पड़हा के तत्वधान में जितिया जतरा का आयोजन हुआ जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीडीसी सह भावी विधायक प्रत्याशी डॉ परमेश्वर भगत शामिल हुए।
आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए इन्होंने कहा कि ये हमारी पहचान हैं। डॉ. भगत ने समुदाय को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आदिवासियों के विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया। इन्होंने कहा कि ज्ञान ही समाज का आधार है। उन्होंने समर्पण और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया एवं युवा पीढ़ी को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

राजी,12 पड़हा जतरा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ. परमेश्वर भगत


समापन समारोह में डॉ. भगत ने सभी को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने जतरा को आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक एवं उत्सव बताया, जो समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। डॉ. भगत ने यह भी कहा कि आदिवासी समुदाय की आवाज को उच्च मंचों पर पहुंचाने की आवश्यकता है। अंत में इन्होंने सभी लोगों को जय धरम बोलते हुए जतरा का बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। मौके पर चान्हो थाना का ए एस आई अनिल कुमार अध्यक्ष राहुल मिंज, सचिव राम उरांव, उप सचिव विनोद उरांव सहित ग्राम बढ़ैया, टांगर, ताला, कमाती, पिपरा टोली, बरवा टोली, मसमानो के खोड़हा शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button