स्थानीय समाचार

घसीट रहा था आदमखोर भेडिय़ा, मेरे कान और गाल पर काटा; 70 साल की बुजुर्ग महिला ने सुनाई आपबीती

घसीट रहा था आदमखोर भेडिय़ा, मेरे कान और गाल पर काटा; 70 साल की बुजुर्ग महिला ने सुनाई आपबीती


बहराइच (आरएनएस)। बहराइच में 70 साल की बुजुर्ग महिला आदमखोर भेडिय़े का शिकार बनी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। महिला के कान और गले पर गंभीर चोट आई हैं। आनन-फानन में बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चला। महिला की पहचान कमला देवी के तौर पर हुई है।

महिला ने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकली थी, जब घर के अंदर वापिस आ रही थी तो एक बड़े आकार के जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। पीडि़त के मुताबिक वो भेडिय़ा ही था। उसने कहा, जानवर ने मेरे कान और गाल पर काटा, वह मुझे घसीट कर जंगल की ओर ले जा रहा था, शोर मचाने पर लोगों ने मेरी जान बचाई। गांव में लोग भेडिय़े के आतंक से डरे हुए हैं।


कमला देवी के बेटे मंसाराम ने बताया कि भेडिय़े ने उनकी मां पर हमला किया है। बड़े आकार का जानवर था। उन्होंने कहा कि गांव के लोग भेडिय़े के आतंक की वजह से काफी डरे हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल में जंगली जानवर का एक मामला सामने आया है। 70 वर्ष की एक महिला हैं, जिसके कान और गले पर हमला किया गया है। महिला की स्थिति अभी स्थिर है।


बता दें कि जनपद बहराइच में आदमखोर भेडिय़े का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है अब तक 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है और 8 मासूमों सहित एक महिला को मौत हो चुकी है। हालांकि, प्रशासन अपने स्तर पर भेडिय़े को पकडऩे के लिए लगातार प्रयासरत है। नरभक्षी भेडिय़े को पकडऩे के लिए वन विभाग की एक्सपर्ट टीमें लगाई गई हैं।


वन विभाग के अथक प्रयास के बाद गुरुवार को एक भेडिय़ा पिंजरे में कैद भी हुआ था। अब तक चार भेडि़ए पकड़े जा चुके हैं। प्रमुख वन संरक्षक रेनू सिंह ने बताया कि वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जल्द ही बाकी भेडिय़े पकड़ लिए जाएंगे। हम लोग इस काम में लगे हुए हैं। सभी भेडिय़ों को पकड़कर हम भयमुक्त माहौल बनाएंगे।

अभी तक हमने जितने भी भेडि़ए पकड़े हैं, उन्हें गोरखपुर जू में भेजा जा रहा है। इस काम में हम सक्रियता से जुटे हैं। साथ ही स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button