झारखंडगुमलाघाघरास्थानीय समाचार
आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण और मवेशियों की मौत


रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे आसमानी बिजली गिरने से एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथपुर निवासी 67 वर्षीय भइया राम उरांव के रूप में हुई है। घटना में दो बकरियों की भी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, भइया राम खेत में मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने लगी। वह अपने मवेशियों को लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में उनके कुछ मवेशी भी बिजली की चपेट में आकर मारे गए।
इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![]()




