स्थानीय समाचार
बनवारी साहू महाविद्यालय में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत किया गया जागरूक


लातेहार :- बनवारी साहू महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ मेरा वोट देश के लिए कटआउट के साथ सेल्फी ली। साथ ही लोगों को कटआउट के साथ सेल्फी लेकर एक संदेश आम चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शुरू की है। यह अभियान 6 मार्च तक चलेगा।
वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वालों से भारी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। श्री तिवारी ने आगे कहा कि यह पहल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावों के सर्वोपरि महत्व और मतदान से जुड़े गौरव को दर्शाती है।
![]()






