स्थानीय समाचार

एआईएसएमजेडब्ल्यूए ने किया लिट्टी–चोखा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन

एआईएसएमजेडब्ल्यूए ने किया लिट्टी–चोखा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन

प्रेस क्लब भवन को अतिक्रमण मुक्त कर पत्रकारों को सौंपे सरकार : प्रीतम सिंह भाटिया

देवघर।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) की ओर से शहरी क्षेत्र के दर्शनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल के सभागार में लिट्टी–चोखा सम्मेलन सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि आज पत्रकार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पत्रकारों की आवाज उठाने के लिए न तो सत्ता के पास समय है और न ही विपक्ष के पास। उन्होंने कहा कि देवघर जिला अध्यक्ष चमन कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है कि प्रेस क्लब भवन पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे संगठन ने गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे पर संगठन जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगा।

वहीं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव की मांग पर वे पत्रकारों के हित से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे
डीडीसी पीयूष सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता हमेशा निष्पक्ष होनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकारों को चाहिए कि वे अपने जूनियर पत्रकारों को सही मार्गदर्शन दें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रेस क्लब भवन के मुद्दे पर उपायुक्त से बातचीत कर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा

एआईएसएमजेडब्ल्यूए ने किया लिट्टी–चोखा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवी सूरज झा और प्रेम मिश्रा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शिवम मिश्रा ने किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह, झारखंड के सभी प्रमंडलों के प्रभारी, सभी जिला प्रभारी, देवघर जिला अध्यक्ष चमन कुमार, जिला सचिव बबलू साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, राजेश किशोर, संजय यादव, मिन्हाज राही, रंजन कुमार, केशव कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button