स्थानीय समाचार

जेल की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण — छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
जेल की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण — छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार शनिवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का विस्तार से निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ एवं नियंत्रित रहने की पुष्टि होती है।

निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि यह कार्रवाई जेल में विधि- व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण में सभी वार्ड नियम-संगत पाए गए तथा किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि दृष्टिगोचर नहीं हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कैदियों से संवाद भी स्थापित किया, जहां किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। जेल परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं संतोषजनक व मानकों के अनुरूप पाई गईं।

*मौके पर अंचलाधिकारी, पाकुड़, नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button