स्थानीय समाचारझारखंड

देवकी बाबाधाम पुल के पास सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देवकी बाबाधाम पुल के पास सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घाघरा (गुमला):
घाघरा प्रखंड अंतर्गत देवकी बाबाधाम पुल के समीप एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा मोटरसाइकिल और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। सभी घायल टेंपो में सवार होकर अपने गांव देवकी से घाघरा बाजार की ओर जा रहे थे।

हादसे में बरतीया उरांव को पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि वीरसमनी मुनि को हल्की चोट लगी है। वहीं तीसरे घायल की पहचान प्रताप उरांव (लेटका टोली) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त स्थान पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button