झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

वन विभाग ने तेंदुए व बाघ की तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक खाल बरामद

वन विभाग ने तेंदुए व बाघ की तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक खाल बरामद

बब्लू खान की रिपोर्ट,

लातेहार:- वन विभाग ने तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में साकची से अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा से श्याम कुजूर व सुरेश कुजूर और पलामू से राजकुमार, विजय कुमार, जाकिर हुसैन, दिनेश्वर सिंह और विजय यादव गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से तेंदुए की एक खाल और हिरण की सींग समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस तस्कर गिरोह के तार राजस्थान के गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनके पास से बरामद खाल की कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास बताई जा रही है। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साकची में कोई तेंदुए की खाल बेच रहा है। इस पर टीम गठित कर खाल बेच रहे अशोक विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद एक के बाद एक कई खुलासे हुऐ।

वन विभाग ने तेंदुए व बाघ की तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक खाल बरामद


झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में वन्य जीवों के शिकार का सिलसिला उजागर हुआ है। जिन्होंने बाघ और तेंदुआ समेत कई जंगली जानवरों का बेरहमी से शिकार किया था। वन प्रमंडल पदाधिकारी डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक सप्ताह पूर्व झारखंड के जमशेदपुर वन क्षेत्र के मांगो रेंज के रेंज ऑफिसर दिग्विजय सिंह ने तेंदुआ की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में इन अपराधियों ने बड़े पैमाने पर हो रहे शिकार की जानकारी दी। जांच के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि पलामू जिले के तीन शिकारी दिनेश्वर सिंह 59 वर्ष, जाकिर हुसैन 65 वर्ष, और विजय यादव 46 वर्ष लगातार पलामू टाइगर रिजर्व में हाईटेक स्प्रिंग फंदों का उपयोग कर बाघ, तेंदुआ, और अन्य वन्यजीवों का शिकार कर रहे थे।

जंगली जानवरों को मारकर उनकी खाल और अन्य अवशेषों की तस्करी की जा रही थी, जबकि कुछ जानवरों को खाने के लिए शिकार किया जाता था। वन विभाग ने इस जानकारी के आधार पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

जिसमें जमशेदपुर मानगो रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह के निर्तुत में गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के रेंजर तरुण कुमार सिंह और गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे, चैनपुर थाना प्रभारी की इस टीम ने पलामू टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह तक छापेमारी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप तीनों शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान, वन विभाग ने इन अपराधियों के कब्जे से छह हाईटेक स्प्रिंग फंदे, एक हिरण का सींग, और साहिल के पंख बरामद किए।

ये फंदे खास तौर पर जंगली जानवरों को फंसाने के लिए बनाए गए थे, जिन्हें राजस्थान के कुछ शिकारी उनके गांव में लाए थे। अपराधियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इस तकनीक को राजस्थान के शिकारियों से सीखा और फिर उनके उपकरण चुराकर लगातार बाघ और तेंदुआ का शिकार करना शुरू कर दिया । जाकिर हुसैन ने बताया कि उसने और उसके साथियों ने पलामू टाइगर रिजर्व में एक बाघ और छह तेंदुआ समेत कई हिरणों को हाईटेक स्प्रिंग फंदों में फंसाकर मार डाला था।

तेंदुआ की खाल को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था, जबकि हिरण और अन्य छोटे जानवरों को गांव में शिकार कर खा लिया जाता था। विजय यादव ने भी स्वीकार किया कि तेंदुआ ने उसकी बछिया की हत्या कर दी थी, जिसके बदले में उसने तेंदुआ को फंसाकर मार डाला। पलामू टाइगर रिजर्व में हो रहे इस अवैध शिकार से बाघों की संख्या में भारी कमी आई है।

वन विभाग अब इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए ऐसे शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जंगलों में हो रही इन बर्बरताओं पर रोक लगाई जा सके। गिरफ्तारी के बाद जमशेदपुर मानगो रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सफलता वन विभाग की सतर्कता और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें इस प्रकार की कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। छापेमारी में गारू पूर्वी पश्चिमी क्षेत्र वन क्षेत्र के काफी संख्या में वन कर्मी शामिल थे!

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button