स्थानीय समाचार
चंपई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौटने के क्रम में एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक सुरक्षाकर्मी की मौत, 5 अन्य घायल


BREAKING NEWS
Ranchi:-पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए.एस्कॉर्ट वाहन देर रात करीब 2 बजे चंपई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौट रहा था.इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया।
प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची. दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया. शव को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई. दुर्घटना में मृत चालक का नाम विनय बानसिंह है।
![]()




